विश्व पर्यटन दिवस 2025: हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकले उत्तराखण्ड के युवा
विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर आज देहरादून स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के उत्तरी सीमांत मुख्यालय में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) एवं ITBP द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित माउंट थारकोट (6099 मीटर, बागेश्वर) एवं माउंट कालानाग (6387 मीटर, उत्तरकाशी) पर्वतारोहण अभियानों का विधिवत शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा फ्लैग-ऑफ कर किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ-साथ सचिव पर्यटन धीरज गर्ब्याल, ITBP के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला, अपर सचिव पर्यटन पूजा गर्ब्याल, और UTDB के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अभियान दल का विवरण
• दल में उत्तराखण्ड राज्य के 12-12 युवा छात्र-छात्राएं तथा ITBP के 8-8 अनुभवी पर्वतारोही सम्मिलित हैं।
• कुल 40 सदस्यीय दल दो भागों में विभाजित होकर रवाना हुआ – एक दल माउंट कालानाग (उत्तरकाशी) तथा दूसरा दल माउंट थारकोट (बागेश्वर) के लिए।
• यह अभियान लगभग 20 से 25 दिनों की अवधि में सम्पन्न होगा।
• इसका उद्देश्य युवाओं को कठिन हिमालयी परिस्थितियों में वास्तविक पर्वतारोहण अनुभव प्रदान करना, जिससे शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास हो सके।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। ITBP के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि यह पर्वतारोहण अभियान न केवल उत्तराखण्ड बल्कि देश के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान दल की सुरक्षा हेतु ITBP की चिकित्सा टीम तैनात रहेगी तथा हवाई एम्बुलेंस सुविधा भी 24×7 उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में निम्नलिखित बिंदुओं को रेखांकित किया। जिसमें उन्होंने कहा साहसिक पर्यटन गतिविधियों के अंतर्गत जल एवं वायु खेलों में अनेक प्रशिक्षण व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

प्रदेश में प्रथम बार वायु साहसिक खेलों हेतु पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए राफ्टिंग व गाइड प्रशिक्षण तथा सभी गाइडों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। तथा विभाग द्वारा राज्य के युवाओं को बेसिक एवं एडवांस पर्वतारोहण कोर्स हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। इस वर्ष शीतकालीन चारधाम यात्रा प्रधानमंत्री के विजन के अंतर्गत भव्य रूप से संचालित की जाएगी।
वर्ष 2025 के लिए तीन प्रमुख ट्रेक मार्गों को “Trek of the Year 2025” घोषित किया गया है, जिसमें पिथौरागढ़ – बनकटिया ग्लेशियर ट्रेक, उत्तरकाशी – गुलाबी कांठा ट्रेक और चमोली – चेणाप वैली ट्रेक शामिल है। उक्त ट्रेको को शीतकाल (Winter Season) में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्यटक हिमालय की अद्भुत शीतकालीन सौंदर्यता का अनुभव कर सकें।
इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीरज गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखंड के सभी ट्रेक रुटो की मैपिंग की ज रही है तथा एक एप भी बनाई जा रही है जिससे पर्यटकों को आसानी होगी, जिसमे कार्य प्रगति में है। राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रथम बार ‘ई-एल्टीट्यूड मैराथन – परिक्रमा रन’जो पिथौरागढ़ के गुंजी में स्थित है का आयोजन किया जाएगा।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सचिव पर्यटन द्वारा संदेश दिया गया कि 02 नवम्बर 2025 को होने वाले ‘हाई-एल्टीटयूट मैरेथन-परिक्रमा रन’ का रजिस्ट्रेशन आज व कल निःशुल्क है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के युवाओं से आग्रह है कि अधिक-अधिक से रजिस्ट्रेशन कर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।
अंत में सभी का धन्यवाद करते हुवे माउंट कलानाग व माउंट थारकोट के सफल आरोहण की शुभकामनायें दी|

