आदि कैलाश फिर बनेगा रोमांच का केंद्र, 24-25 अक्टूबर को होगा दूसरा संस्करण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आदि कैलाश परिक्रमा रन के एवं नीति अल्ट्रा एक्सट्रीम रन को Annual Event में Institutionalize करने हेतु तथा Adi Kailash Parikrama Run द्वितीय संस्करण की तैयारियों को लेकर सचिव पर्यटन Dhiraaj Singh Garbyal की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ Ashish Bhattgai, प्रबंध निदेशक Kumaon Mandal Vikas Nigam Vineet Tomar, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल तथा उप निदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सचिव पर्यटन ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रस्तावित high-altitude ultra-marathon के आयोजन, रूट प्लान, विभिन्न श्रेणियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 70 km Ultra Run श्रेणी को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिससे यह आयोजन देश के प्रमुख ultra-marathon आयोजनों में और अधिक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।
सचिव पर्यटन ने यह भी निर्देशित किया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के सत्यापन एवं प्रतियोगिता के मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से NADA एवं AFI जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के मानकों के अनुरूप आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
बैठक के दौरान सचिव पर्यटन ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देशित किया कि भारतीय सेना एवं ITBP के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने चिकित्सकों, medics एवं paramedics की उपलब्धता, सुरक्षा प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा पूरे रूट पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के संबंध में संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि जिला स्तर पर भारतीय सेना एवं ITBP के साथ समन्वय बैठक 27 जुलाई को प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि आयोजन क्षेत्र में वर्तमान में आवासीय क्षमता बढ़कर लगभग 1,400 beds हो गई है। इस पर सचिव पर्यटन ने वर्तमान उपलब्ध क्षमता तथा आयोजन तक संभावित बढ़ी हुई क्षमता का आकलन करने हेतु renewed carrying capacity analysis कराए जाने के निर्देश दिए।
सचिव पर्यटन ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ को निर्देशित किया कि प्रस्तावित रूट का शीघ्र recce कराते हुए विभिन्न श्रेणियों के मार्गों का अंतिम निर्धारण किया जाए। साथ ही hydration points, medical support points, शौचालय, विश्राम स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का चिन्हांकन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सचिव पर्यटन ने जिला प्रशासन को पूरे रूट पर internet connectivity का व्यापक परीक्षण कराने तथा जहाँ आवश्यकता हो वहाँ दूरसंचार एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नेटवर्क सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रतिभागियों, आयोजन टीम एवं सुरक्षा एजेंसियों को निर्बाध संचार सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक के अंत में सचिव पर्यटन Dhiraj Singh Garbyal ने कहा कि Adi Kailash Parikrama Run, इस वर्ष 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को अपने द्वितीय संस्करण के साथ नई ऊर्जा एवं व्यापक जनसहभागिता के स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजन का विशेष फोकस Vibrant Villages की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी, ग्राम प्रतिनिधियों की सहभागिता, community lunch, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा स्थानीय परंपराओं के माध्यम से क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना होगा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाली तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

