बजाज शुगर मिल, शामली में आध्यात्मिक चेतना की अलख
आचार्य सुशील चन्द्र बलूनी के सान्निध्य में आज से पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम ‘सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ’ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन अपराह्न 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कथा तथा तत्पश्चात 7:00 से 7:30 बजे तक आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगा।
प्रातः कालीन पूजा एवं शोभा यात्रा
आज का शुभारंभ राम मंदिर, बजाज देवलय में पंचांग पीठ स्थापना, अन्य बेदी स्थापना एवं घट स्थापना जैसे वैदिक अनुष्ठानों से हुआ। इसके उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो राम मंदिर से प्रारंभ होकर टाउनशिप व प्रशासनिक ब्लॉक से होते हुए कथा पंडाल पर सम्पन्न हुई।
इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रमिक, तकनीकी अधिकारी, वरिष्ठजन, उनके परिवार—विशेषकर महिलाएं एवं बच्चे—सहभागी बने।

प्रथम दिवस कथा के मुख्य बिंदु
आचार्य बलूनी ने उद्घाटन दिवस पर सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ की परिभाषा स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि ‘सनातन’ का अर्थ है — आदि न अंत, अर्थात जो अनादि और अनंत है। ज्ञान का प्रवाह निरंतर है और कभी समाप्त नहीं होगा, इसलिए इसे सनातन कहा गया है।
आज की कथा में विशेष रूप से चर्चा हुई :
- भारतीय दर्शन एवं चार पुरुषार्थ—धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष।
- भारतीयता, राष्ट्र धर्म, राष्ट्र माता, भारत माता पर उद्बोधन।
- स्वाधीनता संग्राम और स्थानीय महापुरुषों व पूर्वजों के योगदान का स्मरण।
- साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी जैसे आधुनिक विषयों पर जागरूकता।
कथा का सीधा प्रसारण
कथा का प्रतिदिन सीधा प्रसारण “Sushil Baluni Classes” नामक YouTube चैनल तथा इसी नाम के Facebook पेज पर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि रंजीत कुशवाहा, जिला गन्ना अधिकारी, शामली, अर्पण सैनी, प्रबंध निदेशक, अर्पण पब्लिक स्कूल, मनदीप सैनी, प्रधानाचार्या, अर्पण पब्लिक स्कूल, नीरजा सैनी, जिला पंचायत सदस्य एवं प्राचार्या, अतर सिंह इंटर कॉलेज, जितेन्द्र सिंह, सीओ, शामली (बी.टेक, सूचना प्रौद्योगिकी) और यूनिट हेड, थाना भवन ग्यानेंद्र वीर सिंह, इंजीनियरिंग हेड जगजीत सिंह, प्रोडक्शन हेड समरपाल सिंह तथा अन्य विभागाध्यक्षगण उपस्थित थे।
अंत में आचार्य सुशील बलूनी ने इकाई के सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी और विशेष रूप से शिशिर बजाज, कुशाग्र बजाज एवं अपूर्व बजाज का हृदय से आभार व्यक्त किया।

