मां गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री में चला स्वच्छता अभियान

गंगा विचार मंच उत्तराखंड के नेतृत्व में आज गंगा दशहरा के उपलक्ष्य की पूर्व संध्या में मां गंगा के उद्गम गंगोत्री में स्वच्छता व जनजागृति अभियान चलाया गया। मां गंगा के तट गंगोत्री में गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को ‘गंगा शपथ’ दिलाई गई।
गंगा शपथ के बाद गंगोत्री में गंगा के किनारे स्वच्छता अभियान के तहत 10 बोरे नए पुराने बस्त्र, कपड़े, पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें एकत्रित की गई।
गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा जी की जलधारा में वस्त्र श्रृंगार सामग्री विसर्जित करने पर तुले हैं। मां गंगा जी इन सब कृत्यों से व्यथित होती हैं।
उन्होंने गंगोत्री यमुनोत्री आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओं से अपील की है कि मां गंगा जी की जलधारा में वस्त्र श्रृंगार सामग्री विसर्जित न करें। उन्होंने आगे कहा या एक अति दुखद पहलू है कि श्रद्धालु लोग पवित्र स्नान के बाद अपने पुराने कपड़े अंडरगार्मेंट्स भी गंगा किनारे छोड़ जाते हैं।
मां गंगा के धरती पर अवतरित होने के पावन पर्व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं, गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रदीप बिष्ट वो वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों, नगर पंचायत गंगोत्री के स्वच्छता कर्मियों के साथ गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा गंगा के मायके गंगोत्री में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
आज के स्वच्छता अभियान में गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट, गंगा प्रहरी कमला बिष्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारियों व गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं व गंगा सभा गंगोत्री के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
आज के कार्यक्रम में नगर पंचायत गंगोत्री के सुरेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के गंगोत्री के जिला संयोजक रावल अशोक सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव रावल राजेश सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, रेंजर प्रदीप बिष्ट, गंगा प्रहरी समिति नौटियाल, जयप्रकाश नौटियाल के साथ नगर पंचायत गंगोत्री के धनराज सहित नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।