सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया प्रतिमा का अनावरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन वह श्री विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वह गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाविद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय की स्थापना में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ जी और पिता आनन्द सिंह बिष्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम का भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब सीएम योगी अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे और उसी समय अचानक बारिश शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसे पितृ कृपा और भावनात्मक संयोग के रूप में देखा। कार्यक्रम के बाद योगी आदित्यनाथ शाम को महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

उत्तराखंड के महान सपूतों की स्मृतियों को संजोए रखने के उद्देश्य से जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा तिरंगा पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है।

जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया और 127 इन्फैंट्री बटालियन टीए (इको) गढ़वाल राइफल्स के सहयोग से कुछ समय पहले बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में “स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट स्मृति तिरंगा पार्क” का निर्माण कराया गया था।

अब इसी परिसर में स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसका अनावरण स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव मनजीत नेगी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले भी जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया और 127 इन्फैंट्री बटालियन टीए (इको) गढ़वाल राइफल्स द्वारा तल्ला बनास क्षेत्र में तिरंगा पार्क का निर्माण कराया जा चुका है।

Yogi Varta

Yogi Varta

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *