जनरल बिपिन रावत का थियेटर कमांड बनाने का सपना जल्द साकार होगा – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

जनरल बिपिन रावत का थियेटर कमांड बनाने का सपना जल्द साकार होगा – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पाँचवाँ सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर आयोजित

देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की 68वीं जयंती के अवसर पर जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली के कांस्टीट्शन क्बल आफ इंडिया में पाँचवें सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षिण, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन आफ इंडिया की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके जीवन, नेतृत्व और सैन्य दृष्टिकोण पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें उनके योगदान और मिशन पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि जनरल बिपिन रावत ने थियेटर कमांड बनाने का जो सपना देखा था वह अब पूरा होने वाला है। इसके लिए सीडीएस जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में अब काम अंतिम चरण में है और कुछ समय बाद जनरल बिपिन रावत का यह सपना साकार हो जाएगा। इसके लिए तीन कमांड बनाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में रूस और यूक्रेन का युद्ध हो या अमेरिका और ईरान का युद्ध भारतीय सेना इनमें पूरी नजर बनाये हुए है और इन युद्धों से बहुत कुछ सीख रही है।

उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में जिस मजबूती से आगे बढ़ रहा है, उसमें जनरल बिपिन रावत की दूरदर्शी सोच और पहल का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि यदि आज भारत अपने बल पर मजबूती से खड़ा है, तो यह जनरल बिपिन रावत जैसे दूरदर्शी सेना प्रमुखों की ही देन है, जिन्होंने सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने कहा, “अगर कारगिल ने हमें विखंडन की कीमत सिखाई थी, तो ऑपरेशन सिंदूर ने एकीकरण की ताकत दिखा दी है। मई 2025 में पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकी हमले के बाद भारत की सशस्त्र सेनाओं ने ऐतिहासिक सटीकता और रणनीतिक गहराई के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया।

आज़ादी के बाद पहली बार सेना, नौसेना और वायुसेना ने एकजुट होकर, एकीकृत नेतृत्व के तहत सीमा पार आतंकवाद विरोधी अभियान की संयुक्त रूप से योजना बनाई और उसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह संयुक्तता (जॉइंटनेस) का जीवंत उदाहरण है, जिसने निर्णायक परिणाम दिए हैं। उन्होंने बताया कि 7 मई को ऑपरेशन शुरू होने के सिर्फ 22 मिनट के भीतर कार्रवाई शुरू हो गई थी और कुल 88 घंटे तक चले इस अभियान (10 मई तक) में नौ उच्च-मूल्य वाले आतंकी ठिकानों को सटीकता के साथ निशाना बनाया गया।

इनमें से सात ठिकानों को सेना ने वायुसेना के साथ समन्वय में नष्ट किया। वहीं नौसेना ने अरब सागर में कैरियर बैटल ग्रुप और युद्धपोत तैनात कर समुद्री नियंत्रण स्थापित किया और पाकिस्तान के हवाई तथा नौसैनिक तत्वों को उसके पश्चिमी तट तक सीमित कर दिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व वायुसेना प्रमुख आरके एस भदौरिया जनरल बिपिन रावत की पुत्री तारिणी रावत, एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, कर्नल एसपीएस परमार, एमजी रंगाराव, स्वेता पुरोहित तथा वरिष्ठ रक्षा पत्रकार मनजीत नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम में सेना, वायुसेना, नौसेना और पैरामिलिट्री बलों के कई अधिकारियों के साथ रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर कई मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान उन व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जो जनरल बिपिन रावत के विज़न को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

फाउंडेशन का उद्देश्य जनरल बिपिन रावत के विज़न को आगे बढ़ाते हुए वंचित लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों और सिविल सेवाओं में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसके तहत ऐसे युवाओं को एनडीए, एनए, सीडीएस और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देने की योजना है।

Yogi Varta

Yogi Varta

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *