दिल्ली से शुरू हुआ उत्तराखंड पर्यटन का राष्ट्रीय एकीकृत रोड शो अभियान

दिल्ली से शुरू हुआ उत्तराखंड पर्यटन का राष्ट्रीय एकीकृत रोड शो अभियान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में उत्तराखंड पर्यटन ने आज दिल्ली से पैन–इंडिया एकीकृत रोड शो अभियान की शुरुआत की। यह देश में पहली बार ऐसा संगठित एवं समन्वित प्रयास है, जिसमें एक राज्य अपने पर्यटन उत्पादों को बहु-शहरी राष्ट्रीय अभियान के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

दिल्ली में आयोजित इस रोड शो में उत्तराखंड तथा दिल्ली–एनसीआर के 250 से अधिक पर्यटन उद्योग स्टेकहोल्डर्स—टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल समूह एवं एडवेंचर संस्थान ने भाग लिया। यह अभियान आगामी महीनों में देश के प्रमुख महानगरों में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर धीराज सिंह गर्ब्याल (सचिव, पर्यटन), अभिषेक रुहेला (अपर सचिव, पर्यटन), विशाल मिश्रा (प्रबंध निदेशक, GMVN) तथा विनीत तोमर (प्रबंध निदेशक, KMVN) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रोड शो का उद्देश्य दिल्ली–एनसीआर के ट्रैवल ट्रेड को उत्तराखंड के एडवेंचर, शीतकालीन, वेलनेस, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं अनुभवात्मक पर्यटन से जोड़ना है। साथ ही राज्य को Wedding Destination, Spiritual Mega Circuit और International Tourism Gateway के रूप में विकसित करने की रणनीति पर भी प्रकाश डाला गया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “यह रोड शो श्रृंखला पर्यटन निवेश, उद्योग सहयोग और पर्यटक आगमन को कई गुना बढ़ाएगी। हमारी प्राथमिकता उत्तराखंड को शीतकालीन पर्यटन का राष्ट्रीय केंद्र बनाना है, जहां स्कीइंग, स्नो ट्रैकिंग और विंटर फेस्टिवल्स जैसी गतिविधियां विकसित की जा रही हैं। जोशीमठ, औली और पांडुकेश्वर को विंटर चारधाम एवं सनशाइन टूरिज़्म के रूप में विकसित किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि धारचूला से नेलांग घाटी तक Snow Leopard Sighting तथा नीति घाटी में Ultra Run जैसे आयोजन उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देंगे।

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा, “यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड को Tourism Capital of India बनाने के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य को Year-Round Destination के रूप में स्थापित करने के विज़न को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।”

रोड शो के दौरान बी2बी मीटिंग्स, प्रश्नोत्तर सत्र, नेटवर्किंग लंच और वन-टू-वन बिज़नेस एंगेजमेंट्स आयोजित किए गए, जिनमें उद्योग जगत ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अगली बड़ी सफलता कहानी के रूप में सराहा।

Yogi Varta

Yogi Varta

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *